बाराबंकी।बनीकोड़र सीएचसी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के जिला महामंत्री डॉ रईश खान के नेतृत्व में शोक सभा में श्रृद्धांजलि दी गई। डॉ रईश खान ने संवाददाता से बात करते हुए कहा कि
डॉ जयपाल सिंह जिला बाराबंकी और डॉक्टर नूर आलम जिला संत कबीर नगर के आकस्मिक मृत्यु हो गई है जो कि यह बहुत बड़ी स्वास्थ्य विभाग के लिए क्षति है।
आकस्मिक सूचना मिलते ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ बाराबंकी के सभी कर्मचारियों में शोक की लहर छा गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ बाराबंकी के जिला महामंत्री डॉक्टर रईस खान के तत्वाधान में जिला बाराबंकी के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में दो मिनट का मौन रखा गया और मृतक आत्मा के शान्ति के लिए प्रार्थना किया गया। जिला के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामसनेहीघाट में भी सभी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा।

