मुश्ताक अहमद
गोंडा।अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन 2025 के खिलाफ तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर सरकार विरोधी नारे लगाए और हाथ में काली पट्टी बांधकर खूब किया प्रदर्शन। और तहसील कैंपस में योगी मोदी के मुर्दाबाद के नारे लगाये। अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 को काला कानून बताते हुए कहा कि जब तक उक्त अधिनियम संशोधन निरस्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से तबतक विरत रहेंगे। गुस्साए अधिवक्ताओ ने पूरे तहसील कैंपस में तालाबंदी कर न्यायिक कार्रवाई नहीं होने दिया ।
अधिवक्ताओं का जुलूस अधिवक्ता कैंपस से शुरू होकर तहसील परिसर होता हुआ ग्राम न्यायालय व सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर घूम-घूम कर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तालाबंदी कराई। और चेतावनी दी कि यदि काला कानून वापस नहीं हुआ तो अधिवक्ता बिबस होकर लंबी अवध के लिए आंदोलन पर चले जाएंगे। सरकार का ईंट से ईंट बजा देंगे । आंदोलन में प्रमुख रूप से तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश सिंह, मंत्री रविंद्र कुमार पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता जटाशंकर सिंह, वैभव सिंह, सुरेंद्र सिंह, रमाशंकर तिवारी, देवमणि तिवारी, गंगाराम मिश्रा, रविंद्रनाथ मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह , देवव्रत पांडेय, अभिमन्यु शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, अरुण कुमार सिंह समेत तहसील के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।

