मारुफ हुसैन/मुश्ताक अहमद
लखनऊ।उत्तर प्रदेश लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसियेशन का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को किसान मंडी भवन गोमती नगर लखनऊ में संपन्न हुआ।
चुनाव अधिकारी सैय्यद रिजवान अली ने बताया कि उत्तर प्रदेश लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसियेशन के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर शमीम अख्तर उप श्रमायुक्त, उपाध्यक्ष पद पर सहायक श्रमायुक्त शेर सिंह, सहायक श्रमायुक्त निक्की नैंसी कोषाध्यक्ष, निर्वाचित हुईं। वहीं कार्यकारणी सदस्यों के पद पर गौरव कुमार, अभियंता ( या. वि.) दीप्तिमान भट्ट, अनुराग मिश्र, सियाराम उप श्रमायुक्त निर्विरोध निर्वाचित हुए। महासचिव के पद पर सिद्धार्थ मोदियानी सहायक श्रमायुक्त, रामलखन पटेल सहायक श्रमायुक्त को 7 मतों से सचिव पद पर, रामाशीष सहायक श्रमायुक्त ने लाला राम सहायक श्रमायुक्त को 10 मतों से पराजित किया और विजयी हुए। चुनाव में कुल 86 अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे 65 अधिकारियों ने ऑफ लाइन व 21 अधिकारियों ने ऑन लाइन वोटिंग के माध्यम से वोटिंग में भाग लिया।

इस चुनाव प्रक्रिया में अपर श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश सौम्या पांडे पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रही। उनके द्वारा विजयी अधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो का वितरण किया गया।
इस मौके पर अपर श्रमायुक्त दिलीप कुमार सिंह,सरजू राम, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पीके सिंह उप श्रमायुक्त, अनुराग मिश्र, शमीम अख्तर, राजेश मिश्रा, राकेश द्विवेदी, महेश पांडेय, बीएन शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

