मीरजापुर।संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार लालगंज में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल 147 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 16 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष बचे हुए प्रार्थना पत्र के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस टीम गठित कर निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। समाधान दिवस में महुअट निवासी फिरोज पुत्र लाल मोहम्मद ने अपनी आराजी नंबर 1138 पर किए गए अवैध अतिक्रमण खाली कराए जाने हेतु पत्रक दिया जिसमें उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया।
मझिगवा निवासी अमर बहादुर सिंह ने पत्र देकर अवगत कराया कि हम प्रार्थी द्वारा धान विक्रय किया गया था जिसका अवशेष रुपया 156400 रुपया क्रय कर्ता द्वारा नहीं दिया जा रहा है जिसमें थाना प्रभारी हलिया को निर्देशित किया गया। कटाई निवासी जगई पुत्र भूलन ने पत्र लेकर अवगत कराया कि हम दिव्यांग हैं सरकारी आवास दिलाया जाए जिसमें वीडियो लालगंज को निर्देशित किया गया। पटपरा निवासी दद्दी पुत्र राम मनोहर ने पत्र देकर अवगत कराया कि गांव के ही दबंग व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी व प्रार्थी के परिवार को कई बार मारा पीटा गया मारने पीटने के आरोप में प्रार्थी द्वारा उच्च अधिकारियों के यहां दरखास्त देने के बावजूद भी आज तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई दबंग के खिलाफ नहीं की गई, जिससे दबंग का मन बढ़ा हुआ है। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक लालगंज एवं थाना प्रभारी हलिया को निर्देशित किया गया समाधान दिवस के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की समस्या निस्तारण करने के लिए मौके पर जाकर दो गवाहों के बीच फोटोग्राफी कराकर समस्या का निस्तारण करते हुए समय के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगा। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी आसाराम वर्मा, तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा, थाना प्रभारी लालगंज संजय कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी लालगंज बबीता सिंह, एडियो पंचायत अजय कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी संजय सिंह वन क्षेत्राधिकारी के के सिंह सप्लाई इंस्पेक्टर समेत संबंधित विभाग के अधिकारी एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

