शरीफ अहमद अंसारी
लखीमपुर खीरी।तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के छोटू पुत्र हफीज निवासी ग्राम पंचायत तकियापुरवा ने पुलिस अधीक्षक खीरी लखीमपुर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। छोटू द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके बड़े भाई के साथ महजबी पुत्री लियाकत अली निवासी ग्राम भूलनपुर थाना नीमगाँव खीरी की शादी लगभग 28 वर्ष पूर्व हुई थी। बीते 13 वर्ष पूर्व वादी के भाई गुड्डू, महजबी के पति की बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी थी। मृत्यु के बाद मजहबी की एक साल से एक दूसरे व्यक्ति का मजहबी के घर आना-जाना शुरू हो गया। वादी द्वारा इसका विरोध करने पर विपक्षी महजबी ने वादी पर बेजा दबाव बनाकर व डरा धमका कर वादी से 8 माह पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कर लिया। निकाह के बाद विपक्षी आये दिन पूरी-पूरी रात घर से गायब रहती, कुछ कहने पर लड़ती झगड़ती और आमादा फौजदारी पर उतारू हो जाती।और एक दूसरे व्यक्ति को घर पर बुलाने लगी। जिससे आजिज वादी ने परिवार न्यायालय में एक वादा दायर किया, जिसका मु०नं0-417/2023 बउन्चान छोटू बनाम महजबी है जिसमें ता०पेशी-17 फरवरी 024 को नियत है। मौजूदा समय में विपक्षी महजबी नसीम उर्फ कल्लू पुत्र निसार अहमद निवासी ग्राम पचपेड़ी, थाना निघासन, जिला खीरी के साथ बतौर पति पत्नी रह रही हैं । उसके कहने पर विपक्षीका आये दिन झूठी शिकायती प्रार्थना-पत्र थाना व चौकी पर देकर वादी को प्रताड़ित करा रही है।

दिनांक 18 जनवरी 024 को विपक्षी की झूठी शिकायत पर वादी को पुलिस चौकी बेलराया पर बुलाया गया। वादी ने पुलिस को आप बीती बतायी। चौकी इंचार्ज ने वादी की बात अनसुना कर कहा कि मैं कोई मुकदमा नही मानता। तर्क देने पर चौकी प्रभारी ने वादी को बुरी तरह मारा पीट कर हिरासत में बिठाये रखा। और कहा कि वो तुम्हे मार देगी तो पीएम कराकर लाश तुम्हारे घर भेजवा देगें। चौकी प्रभारी की बात सुनकर वादी परेशान व भयभीत है। वादी पुलिस अधीक्षक खीरी को प्रार्थना पत्र देकर पुलिसिया उत्पीड़न से न्याय की गुहार लगाई है।

