परसपुर।महाकवि तुलसीदास पी०जी० कॉलेज,परसपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (रा०से०यो०) इकाई ने “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के तहत पौधरोपण शिविर का आयोजन किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और समाज में हरित चेतना का प्रसार करना।
शिविर की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ०बीना सिंह व रा०से०यो० की कार्यक्रमाधिकारी डॉ०सीमा तिवारी ने टिकोमा और तुन के पौधे लगाकर की। इनके साथ रा०से०यो० के स्वयं सेवक सैफ आलम, आनंद सोनी, आशुतोष वर्मा, रामगोपाल, आयुषी शुक्ला, शबनम बानो, प्रीति, और सानिया ने भी भागीदारी निभाई और “एक पेड़ माँ के नाम” का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। पौधरोपण के बाद संगोष्ठी में डॉ०सीमा तिवारी ने पौधरोपण से पर्यावरणीय लाभ और समाज में जागरूकता बढ़ाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।इस मौके पर डॉ०श्रेयशी ठाकुर,डॉ०ज्योतिबाला पाण्डेय,डॉ० दयाशंकर मिश्र,नरेन्द्रनाथ पाण्डेय,रेवती रमण सिंह सहित कई एन०एस०एस० के प्रतिभागी मौजूद रहे।शिविर के दौरान टिकोमा,बोगेनवेलिया,नीम,तुन,गुलमोहर,पपीता और अमलताश जैसे पौधे लगाए गए।इन लगाए गए पौधों से महाविद्यालय का परिसर हरे-भरे वातावरण से भर गया।महाविद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों के सहयोग से यह आयोजन संपन्न हुआ।जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

