कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कोतवाली अंतर्गत कर्नलगंज-परसपुर मार्ग पर स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के पास दो बाइकों की पीछे टक्कर में बाइक चालकों को गंभीर चोंटें आई है । घायलों को नजदीकी सीएचसी परसपुर पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक़ उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना कर्नलगंज-परसपुर मार्ग स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के समीप की है।कोतवाली कर्नलगंज की ग्राम मलौली निवासी माधवराज यादव परीक्षा देने गया था। जहां से शनिवार को बाइक पर अपने दोस्त संतोष के साथ सवार होकर घर वापस लौट रहा था। अभी वह इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचा ही था की पीछे से काफी तेज गति से आ रही बाईक़ ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों युवक़ गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को सीएचसी परसपुर पहुंचाया गय। जहां प्राथमिक़ उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज चल रहा है।

