कटरा बाजार।खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव ने सभी पंचायत सचिवों से अपने सेवित क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों की निवासी मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 18 से 40 वर्ष तक की पात्र विधवा महिलाओं को सूची तलब की है। बीडीओ ने कहा कि सचिवों को लाभार्थियों की सूची एक दिवस के भीतर ब्लाक कार्यालय में जमा करनी है। कर्मचारियों से दिब्यांग लाभार्थियों की भी सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। उनकी भी सूची जिला कार्यालय को अविलंब उपलब्ध कराई जानी है। जिससे लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ मिल सके।
खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव ने सभी कर्मचारियों व पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाय। बीडीओ यादव के अनुसार जिस कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत मिलगी उसे ही प्रथम दृष्टया दोषी माना जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी अपने आबंटित गांम पंचायतों में उपस्थित दर्ज कराते हुए सफाई कार्य की फोटो भी संबंधित ग्रुप पर अपलोड करें। अन्यथा की दशा में कार्यवाही के लिए तैयार रहें। संसू।

