गोंडा।बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की डोज पिला कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, अन्य सहयोगी संस्थाओं के जिला स्तरीय प्रतिनिधि उपलब्ध रहे।
यह कार्यक्रम बुधवार से आगामी एक माह तक प्रत्येक टीकाकरण दिवस के दिन आयोजित किया जाएगा। टीकाकरण के सत्र पर ही स्वास्थ्य एवम ICDS विभाग के संयुक्त प्रयास से 09 माह से 05 वर्ष के बच्चो को विटामिन ए की डोज से आच्छादित किया जाएगा।जनपद में लगभग 4 लाख 72 हज़ार बच्चों को आच्छादन किया जाना है।

