गोण्डा।धानेपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा-उतरौला मार्ग पर स्थित शुक्लागंज बाजार में एक देशी शराब की दुकान के बगल एक अज्ञात युवक का शव मिला है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त के प्रयास में पुलिस लगी है। शव के मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना धानेपुर थाना क्षेत्र में गोण्डा-उतरौला मार्ग का है। यहां स्थित शुक्लागंज बाजार में एक देशी शराब की दुकान संचालित हो रही है। इसी दुकान के पास कुछ दूरी पर ही सड़क के किनारे एक 35 वर्षीय युवक का शव मंगलवार की शाम को पाया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामाकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि एक करीब पैंतीस वर्षीय युवक का शव मिला है,उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

