गोंडा।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज सर्वजीत सिंह की अध्यक्षता व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज दानिश हसनैन के संयोजन में संपन्न हुई।
बैठक में नोडल अधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में लोगों को व्यापक स्तर पर जागरूक करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को अधिक से अधिक वाद निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया। बैठक में सीएमओ रश्मि वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह, डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय,डीपीआरओ लालजी दूबे सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

