गोंडा।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अधिवक्ता रूप गुप्ता को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष झूलन अंसारी ने वर्तमान में गोंडा के जिला अध्यक्ष रूप गुप्ता के ऊपर विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पेशे से अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ खंड पीठ में सेवाएं दे रहे हैं। और साथ ही साथ रूप गुप्ता एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता है।
पिछले 2 वर्ष से लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं।लोकसभा चुनाव कैंपेन में भी पार्टी के लिए समर्पित रहे।श्री गुप्ता की कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।श्री गुप्ता के मनोनयन पर मणिशंकर पांडे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,ए० के०बाजपेई राष्ट्रीय प्रवक्ता,धर्मेंद्र मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृषि,झूलन अंसारी प्रदेश अध्यक्ष,राहुल त्यागी,सचिन तंवर,अधिवक्ता संजय मिश्रा के साथ-साथ उच्च न्यायालय, अवध बार अधिवक्ता संघ लखनऊ के अधिवक्ताओं और जिले के अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।

