औरैया,बेला।स्थानीय थाना क्षेत्र के बरु कुलासार निवासी पं छतकज पुत्र हनुमंत सिंह,जसवंत सिंह पुत्र झब्बू लाल बाइक से चदुआ हार जिला कन्नौज मे निमंत्रण से रात्रि 11 बजे वापस आ रहे थे। बेला-कन्नौज मार्ग पर फौजी ढाबा उमर्दा के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार गिट्टी से भरा ओवर लोड डंपर ने बाइक पर जोर दार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । ढाबे पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घटना का जायजा लिया और घायलों को 108 एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां पर जसवंत सिंह (50बर्ष) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पंकज की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने डंपर (RJ 11GC2957) को अपनी कस्टडी में ले लिया है।

जसवंत के दो पुत्र अनूप,सचिन व तीन पुत्रिया सीमा, सुषमा,प्रीती हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल है। जसवंत सिंह की बरु कुलासर में कुछ जमीन थी जिस पर वह कृषि का कार्य करते हुऐ अपना जीवन यापन कर रहे थे उनके दोनों बेटे सूरत में प्राइवेट नौकरी कर अपना गुजारा कर रहे हैं घर में देखने वाले जसवंत थे। जसवंत की मौत से कोहराम मच गया।

