देवरिया।शनिवार को तहसील दिवस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर तहसील मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया।प्रदेश में खराब हो रही कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर विपिन दूबे को दिया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।प्रदेश की भाजपा सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में विफल है।
आज प्रदेश में पेड़ से लटके नाबालिग बहनों के शव,तो भाजपाइयों द्वारा आईआईटी-बीएचयू में सामुहिक दुष्कर्म,रामपुर जिले में अंबेडकर स्मारक की मांग पर दसवीं कक्षा के दलित छात्र सुमेश की परीक्षा देकर लौटते समय हत्या यह साबित करते हैं कि प्रदेश में अब जंगलराज कायम हो गया है।नाकाम साबित हो रही भाजपा सरकार को हटा कर संविधान की रक्षा की जाए।ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष विस्मिल्लाह लारी,पुरुषोत्तम नारायण सिंह,आनंददेव गिरि, गोविंद मिश्र,दीनदयाल यादव,समीर पांडेय,आलोक त्रिपाठी,राजन,सत्यप्रकाश मणि,सत्यप्रकाश मिश्र,नीलेश मणि त्रिपाठी,मनोज मणि,वीरेन्द्र त्रिपाठी,राशिद अंसारी,अब्दुल जब्बार, राजकुमार यादव,रीता देवी,संदीप पांडेय,रमाशंकर यादव,सुहेल अंसारी,सच्चिदानंद मिश्र,अशोक कुमार,विनोद जायसवाल,रमाकांत खरवार रहे।

