गोण्डा।
22 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर जनता इंटर कालेज में पूरी तैयारी कर ली गई है।शासन और बोर्ड की मंशा के अनुरूप नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए विद्यालय की ओर से कमर कस ली गई है।उपरोक्त बातें बुधवार को जनता इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रियाजुद्दीन खान ने बताई। उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड एवं शासन प्रशासन के अनुसार परीक्षा केंद्र पर नियमों का शक्ति से पालन कराया जाएगा।
22 फरवरी से शुरू हो रही है पहले और दूसरी पाली में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का हिंदी का पेपर होना है। कॉलेज स्टाफ ने यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। हाई स्कूल में 338 इंटर में 232 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है। कॉलेज में सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जहां से परीक्षा कक्ष की निगरानी की जाएगी। डीएम नेहा शर्मा की सख्त हिदायतों के बाद से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराई गई है। डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है।

