गोंडा।कान्वेंट की तरह प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जुनूनी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने पाठन पाठन के साथ कुछ करने, देखने,सीखने व बनने में कान्वेंट स्कूलों की बराबरी ही नहीं, बल्कि आगे बढ़ने अपना भविष्य संवारने में लगे हैं। शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय महेशपुर की प्रधानाध्यापिका वन्दना पटेल ने छात्र छात्राओं को आगे बढ़ाने की जुनून व संकल्प देखने को मिल रहा है। अध्यापिका स्वयं के खर्चे से छात्र छात्राओं को तमाम उपलब्धियों के साथ स्कूल के 40 बच्चों को लखनऊ चिड़ियाघर,अम्बेडकर पार्क के साथ ही अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया। इससे छात्र छात्राएं बहुत उत्साहित दिखे।

चिड़ियाघर में रिया, कुमकुम,रिशा,अनीशा,सौरभ,मुकेश,निखिल,खुश्बू,अर्चना आदि बच्चों ने जिराफ़,गैड़ा,हिरन,बारहसिंगा,शेर,चीता,तेंदुआ,भालू,खरगोश,लोमड़ी आदि को पास से देखकर बहुत खुश हुए।किताबों में जिन जन्तुओं को देखकर बच्चों में जिज्ञासा पैदा होती थी।इन जानवरों को हम पास देख पाते उनकी हशरत पूरी हुई।शिक्षिका वन्दना पटेल से जब पूंछा गया कि आज तो स्कूल खुले थे फिर आप कैसे बच्चों को घुमाने लाईं।इस पर उन्होंने बताया कि बाकायदा विभाग से लिखित परमीशन प्राप्त करके फिर हम शैक्षिक भ्रमण पर आए।शिक्षिका के इस निःस्वार्थ व्यक्तिगत प्रयास की प्राचार्य/एडी बेसिक अतुल कुमार तिवारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेम चंद यादव ने भूरि भूरि प्रशंसा की।

