इक़बाल शाह
गोण्डा।महंगाई के इस दौर में जहां हर तरफ से लोग परेशान है। ऐसे में लोगों को सबसे ज्यादा उस समय दिक्कत उठानी पड़ती है। जब महंगे इलाज व जांच के लिए उन्हें दौड़ना पड़ता है। कुछ ऐसे ही गरीब असहाए लोगों को महंगे इलाज व जांचों से बचाने के लिए जैनस इनीशिएटिव्स के तत्वावधान में ईश्वर के घर में मेडिकल कैम्प लगाया। जहां धरती के भगवानों ने एक साथ बैठ लोगों का इलाज किया।

रविवार शहर के बहराईच रोड पर स्थित आनंदपुर सत्संग आश्रम में निशुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का आयोजन राजू सिंधी व डा. पियुष रंजन ने किया। इस अवसर पर दिल्ली से आई मुक्ता बाईजी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम बराबर उनके आश्रम की ओर से हमेशा से किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में आंख का अस्पताल है। जहां लोगों को बिल्कुल निशुल्क सेवा दी जाती है। उसके साथ ही ये बताया कि जो जांचे बाहर हजार रुपए में होती है। वो सभी जांचे उनके आश्रम की तरफ से सिर्फ 10 रुपए में की जाती है। राजू सिंधी ने बताया कि जिले में इस तरह के कैम्प कराने का मकसद सिर्फ इतना है कि ऐसे लोग जो गरीब, असहाय व दबे कुचले समाज जो महंगे इलाज व जांचे नहीं करा सकते उन लोगों को निशुल्क व बेहतर इलाज व जांचे एक ही स्थान पर मिल सके। ऐसे में कैम्प पर आए जिले के हर मर्ज के विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

जिसमें लखनऊ से चरक हास्पिटल के डा. पंकज कुमार श्रीवास्तव, बालरोग विशेषज्ञ डा. घनश्याम गुप्ता, आंख स्पेशलिस्ट डा. पुन्योदय कुमार श्रीवास्तव (पीके श्रीवास्तव) अवध हास्पिटल के डा. आलोक अग्रवाल, डा. डीके राव, डा. गुंजन भटनागर समेत कई डाक्टरों ने मिल कैम्प में पहुंचे मरीजों का इलाज कर उनकी जांचे किया। इस मौके पर सिंधी समाज के साथ साथ तमाम लोग मौजूद रहे।

