गोण्डा।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में आए नतीजों ने एक बार फिर लोगों को चौंका कर रख दिया है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजों में बेटियों ने अपने वर्चस्व को कायम रखते हुए बेटियों ने न केवल मेरिट में जगह बनाई है, बल्कि औसत पास प्रतिशत में भी लड़को से अव्वल आई है। अपने हौसलों की उड़ान को और ऊपर उड़ते हुए जिले के एक ही विद्यालय से पांच छात्राओं ने टापटेन में जगह बनाई है।

गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का परिणाम आ गया। जिसमें छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में अधिक रहा। जबकि परीक्षा में बैठने वालों में लड़कों की संख्या अधिक थी। लेकिन परीक्षा परिणाम ने सबको चौका दिया। टाप-10 की लिस्ट में.एक बार फिर बेटियों ने अपनी मजबूती दर्ज कराई है। इसी तरह जिले के पण्डरीकृपाल के सुभागपुर बाजार स्थित श्रीकुंज बिहारी स्मारक इंटर कालेज की पांच छात्राओं ने टापटेन की लिस्ट में जगह बनाई है। जिसमें हाईस्कूल की छात्रा महिमा चौरसिया ने आलयूपी टाप में 96.67 प्रतिशत अंक लाकर 7वां स्थान हासिल किया।

इसी विद्यालय की सुभि तिवारी ने भी 96.33 प्रतिशत अंक लाकर यूपी टापटेन में 9वां स्थान हासिल कर जिले व विद्यालय का नाम रौशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक माधवराज तिवारी व प्रधानाचार्या सुमन तिवारी ने बताया कि उनके विद्यालय से लगातार ये दूसरी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि इस बार 2026 में उनके विद्यालय से जिले की टापटेन सूची में पांच बालिकाओं के निम है। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों व अभिभावकों को फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाई।

