गोण्डा।कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां एक जंगली जानवर ने युवक पर अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक पर हुए जानवर के हमले ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला ली। जानवर के हमले से घायल हुए युवक को परिजन व ग्रामीणों ने आननफानन में उसे जिला मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शनिवार को कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के जयतापुर लोनपुरवा के रहने वाले संजय पर किसी जंगली जानवर ने जानलेवा हमला बोल दिया। युवक पर हुए हमले से पूरे क्षेत्र म़े हड़कंप मच गया। वहीं युवक पर हो रहे हमले को देख बगल खेत में काम कर रहा ग्रामीण जान बचाने के लिए दौड़ा तो वह जानवर वहां से भाग निकला। बताया जाता है कि क्षेत्र में इस तरह के जंगली जानवर के हमले से दहशत फैल गई है। घायल के पिता चैतू ने बताया कि उनका बेटा दोपहर को खेत में पानी लगाने के लिए पंपिंग सेट ले गया था। जहां उस पर अचानक एक जानवर ने हमला बोल दिया। उसका कहना है कि ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उसके बेटे की जान बची। फिलहाल घायल युवक को उपचार के लिए जिला मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उसे इलाज के बाद भर्ती कर लिया गया है। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

