कोतवाली से चंद कदम दूरी पर घटित हुई घटना
पुलिस ने गाड़ी का गेट तोड़ शव निकाला बाहर
गोण्डा।कोतवाली नगर से महज चंद दूरी पर सड़क किनारे एक गाड़ी में शव रख चालक फरार हो गया। लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान बाराबंकी जिले के बेगुसराय ग्राम टिकूरी के मनोज कुमार के रूप में हुई। घटना को देख लोग युवक की हत्या कर शव गाड़ी में रखने की आशंका जता रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शुक्रवार को शहर के तनिष्क शो रूम के बगल स्थित सड़क किनारे खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी में एक 30 वर्षीय युवक मनोज कुमार का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि चालक ने बड़ी ही होशियारी से काम तमाम कर गाड़ी का नम्बर प्लेट तक खुरचने की कोशिश कर फरार हो गया। कोतवाली से चंद कदम दूरी पर घटित हुई इस तरह की घटना को देख लोगों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है। वहीं गाड़ी में शव को देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है कि गाड़ी रात से ही उसी स्थान पर खड़ी थी। सुबह जब कुछ लोग उधर से गुजरे तो गाड़ी में शव होने की बात आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने गाड़ी का दरवाजा तोड़ शव को बाहर निकाला। इस बारे में एडिशनल एसपी मनोज कुमार रावत ने बताया कि शहर उक्त घटना के बारे गहनता से जिंच पड़ताल की जा रही है। मृतक की पहचान कर ली गई है। मृतक बाराबंकी जिले के बेगुसराय ग्राम टिकुरिहा का रहने वाला है। परिवार को सूचना देखर उन्हें बुलाया गया है।

