भूमि की रंजिश में हमलावरों ने की हत्या
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र में देर रात घटित हुई घटना
गोण्डा।कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई एक सनसनीखेज मामले में दो सगे भाईयों को हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे घटना में एक भाई की मौके फर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में जिला मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। देर रात हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहोल खड़ा हो गया।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मंगलवार की देररात कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के नारायणपुर माझा में हुई सनसनीखेज मामले में हमलावरों ने दो सगे भाई शिवशंकर दूबे व अमरनाथ दूबे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें मौके पर शिवशंकर दूबे की मौतहो गई। वहीं दूसरा का गंम्भीर रूप से घायल जिला मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। पिता देवी दयाल दूबे ने बताया कि हमलावर उसी के गांव के है। जिनसे उनका भूमि विवाद चल रहा था। उसका कहना है कि वह घर पर नहीं थे। उनके दोनों बेटे रात को खेत में पानी लगाने गए हुए थे। तभी हमलावरों ने घात लगाकर उसके बेटों पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। मृतक के भाई ने बताया कि हमलवारों ने उसके भाई पर लगभग 25 वार किए। जिससे उसकी मौके फर ही मौत हो गई घटना की खबर गांव में फैलते ही आस पास के क्षेत्रों में भी सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि घटना के संबंध में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

