लखनऊ।सूबे की राजधानी लखनऊ मे रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए की बैठक में बाटी-चोखा और तहरी भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्तरी विधान सभा के मड़ियांव के एक लॉन में किया गया।जिसमे में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक शामिल रहे। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष फ़ाकिर सिद्दीकी,राजेंद्र चौधरी,मधु गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर उत्साह, एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम के आयोजक मुकेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से कट गया है या जुड़ने से रह गया हैं, उनका नाम पुनः जुड़वाने का अभियान तेज किया जाए, जिससे हर समर्थक का मत सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पीडीए की एकता, सामाजिक समरसता और जनसरोकारों पर आधारित राजनीति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

