गोण्डा।शहीद-ए-आजम सरदार भगतसिंह के मैदान में चल रहेमंडल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2025 में लगे स्टालों पर खरीदारों की अच्छी खासी रौनक रही। जहां खरीदारों ने प्रदर्शनी में रुचि दिखाते हुए जमकर खरीदारी करी। यही नहीं महोत्सव में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ़ उठाया। प्रदर्शनी में लगे तमाम तरह के स्टालों से खरीदारों ने रिकार्ड तोड़ 165.37 लाख रूपए की खरीदारी कर डाली।

29 दिसंबर से जिले के शहीद-ए-आजम सरदार भगतसिंह कालेज के मैदान में लगी खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी में आए विभिन्न राज्यों व मंडल के कारोबारियों ने आफने स्टाल लगा रखें है। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले 29 दिसंबर से चल रहे इस प्रदर्शनी में समय समय पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को स्कूली छात्र छात्राओं के लिए निबंध, भाषण, चित्रकला, आदि का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाग किए छात्र छात्राओं ने अपने हुनर का अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस बार 29 दिसंबर से 8 जनवरी तक चलने वाले इस प्रदर्शनी में लगे स्टालों से खरीदारों ने अच्छी खासी खरीद कर अभी तक सबसे अधिक 165.37 लाख रुपए की बिक्री हुई है। वहीं प्रदर्शनी में प्रतिदिन सायं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

