गोण्डा।पण्डरीकृपाल ब्लाक क्षेत्र के पण्डरीकृपाल बीज गोदाम पर कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय किसान मेला व किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आए किसान भाईयों को उन्नति किस्म की बीज व आर्गेनिक कृषि करने के लिए प्रेरित किया।

मंगलवार को पण्डरीकृपाल क्षेत्र में कृषि विभाग की ओर किए गए विकास खंड स्तरीय किसान मेला में किसानों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे उपजिला कृषि अधिकारी महेश कुमार गुप्ता व सहायक विकास अधिकारी कृषि उपेंद्र प्रताप ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक ने किसानों को आर्गेनिक कृषि करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया।कार्यक्रम में रोहित तिवारी, मदनमोहन मिश्रा, पंकज कुमार चतुर्वेदी, शशिकांत वर्मा, मनोज कुमार, सुशील कुमार शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

