देवरिया।भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोहनपुर बाजार में नाली का पानी दुकानों के सामने सड़क पर बहने से दुकानदारों और राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । कई बार इसकी शिकायत ब्लाक मुख्यालय पर करने के बाद भी जल निकासी का प्रबंध नहीं होने से नाला का गंदा पानी दुकानों और घरों के सामने बह रहा है।
समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है लेकिन इसका निजात नहीं मिल रहा है, सोहनपुर में पता नहीं सफाई कर्मी आते हैं कि नहीं सोहनपुर की अधिकांश नालियां बजबज आई हुई है और भरी पड़ी हुई है आने जाने वाले छात्र गिरकर चोटिल होते हैं लेकिन इसका कोई निदान नहीं हो रहा है।दुकानों और घरों के सामने विगत एक वर्ष से नाला का गंदा पानी बह रहा है। दुकानों के सामने पानी भरने से दुकानदार परेशान हैं। दुकानों से बाहर निकलना, ग्राहकों के आने जाने में कठिनाई हो रही है।
इस संबंध में गांव के अमित कुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता,रामप्यारे,संतोष, दिलीप मद्धेशिया ,राजन, शेषनाथ आदि लोगों ने मांग की है कि नाले की सफाई कर पानी के निकास शीघ्र किया जाए।

