खरगूपुर,गोंडा।श्री चतुर्भुजी नाथ मंदिर ग्राम चतुर्भुजवा महादेवा कला में आयोजित हो रहे श्री शिवमहापुराण कथाअमृत का शुभारंभ कथाव्यास पूज्य संत पूर्व भाजपा सांसद वशिष्ठ पीठाधीश्वर श्री अवधधाम डॉ रामविलास दास वेदांती जी महाराज के श्रीमुख से हुआ।
कथा के प्रथम दिवस ही महिला पुरुषों की भारी भीड़ उपस्थित रहीं।

कथा में महाराज जी ने कहा कि भगवान शिव की आराधना के बिना कुछ भी सम्भव नहीं है यहां तक जब भगवान श्री रामचन्द्र जी को सीता जी की खोज में जब लंका पर विजय प्राप्त करना हुआ तो उन्होंने समुंद्र तट पर श्री रामेश्वर शिव की स्थापना कर पूजन अर्चन किया,साथ ही महाराज जी ने भगवान चतुर्भुजीनाथ की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि इस मन्दिर की स्थापना सैकड़ों वर्ष पूर्व पाण्डवों द्वारा की गयी थी जिसे आताताइयों द्वारा ध्वंस करके इसकी मूर्ति को कुएं में फेंक दिए थे जो समयांतराल में स्वयं प्रगट हो गयी और भक्तगण पूजन अर्चन करने लगे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष घनश्याम शुक्ल, पूर्व गन्ना मंत्री हनुमंत सिंह जी,वरिष्ठ भाजपा नेता राम कृपाल शुक्ला, पूर्व प्रचारक उमाकांत, राम बनारस शुक्ल,श्रीमननारायण तिवारी, विजय शुक्ला, काली प्रसाद तिवारी,रामप्रसाद सहित सैकड़ों ग्राम व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।।

