गोंडा।महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा इकाई के तत्वाधान में 9वीं बार निर्वाचित जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय एवं 24 वीं बार निर्वाचित माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह का अभिनंदन समारोह शिक्षकों ने आयोजित किया।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह, जिला संयुक्त मंत्री डॉ पवन प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री राजेश सिंह,संयुक्त मंत्री दिलीप सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य मजहरूल हक अंसारी का भी अभिनंदन शाखा इकाई द्वारा किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला मंत्री राधामोहन पांडेय ने कहा कि शिक्षक हित में जिला संगठन अपनी आवाज बुलंद करता रहा है और करता रहेगा।माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षकों की समस्याओं के लिये हमेशा संघर्षरत रहा है। जो भी उपलब्धि आज तक मिली है वह संगठन व शिक्षक एकता के बल पर मिली है। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि शिक्षकों ने अपना भरोसा पूर्व की भांति एक बार पुनः प्रदान किया है। इस भरोसे को कभी व्यर्थ नहीं जाने दूंगा। स्वागत गीत विद्यालय की छात्रा अनुष्का पांडे, शौर्य मिश्रा व सौम्या मिश्रा ने प्रस्तुत किया।

